दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) सोमवार को नगर पंचायत नबीनगर वार्ड 8 स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय की छात्राएं मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत बोधगया और उमगा की यात्रा पर रवाना हुईं। इस यात्रा का उद्देश्य छात्राओं को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक स्थलों का भौतिक ज्ञान कराना है, जिससे उन्हें अनुभव-आधारित शिक्षा मिल सके ।विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवबिहारी सिंह के नेतृत्व में छात्राओं का दल बोधगया के लिए रवाना हुआ।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि यह परिभ्रमण छात्राओं को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक स्थलों का भौतिक ज्ञान कराता है, जो कि रटने के बजाय अनुभव-आधारित शिक्षा प्रदान करता है ।बोधगया में छात्राएं महाबोधि मंदिर, बोधि वृक्ष और अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगी। इसके बाद वे उमगा की यात्रा पर जाएंगी, जहां वे प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक स्थलों का आनंद लेंगी । छात्राओं के दल के साथ विद्यालय के शिक्षक राकेश रमन राही अनील कुमार, शिक्षा सेवक संजय दास ,रसोईया ऊषा देवी और मीना देवी भी सहयोगी के रूप में परिभ्रमण में शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



