google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डीसीपी गोमती जोन के आदेश पर बड़ागाँव थाने में उत्कर्ष बैंक के शाखा प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

*गबन की घटना को लेकर खाताधारक परेशान।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के आदेश पर बड़ागांव पुलिस ने हरहुआ स्थित स्माल फाइनेंस बैंक लिमिटेड शाखा के ऋण अधिकारी के विरुद्ध सात लाख आठ हजार सात सौ तीरसठ रुपए गबन किये जाने का मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।


उपरोक्त बैंक के अधिकृत व्यक्ति विवेक पांडेय ने दिये गये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उक्त बैंक शाखा में कार्यरत ऋण अधिकारी शैलेंद्र कुमार ठाकुर निवासी ग्राम मलिकपुरा थाना मोहम्मदाबाद जिला गाजीपुर कर्ज सेटलमेंट के नाम पर 36 उपभोक्ताओं से सात लाख आठ हजार सात सौ तीरसठ रुपए अपने नीजी हित में ले लिया बैंक द्वारा दबाव बनाने पर उनतालीस हजार दो सौ रुपए बैंक को वापस कर दिया और शेष राशि देने से आनाकानी कर रहा है। उत्कर्ष बैंक हरहुआ के खाताधारकों में गबन की घटना को लेकर भय बन गया है और पता लगाने में जुटे हैं कि क्या उनके भी जमा पैसे नियमतः जमा है कि गबन के शिकार हो चुके हैं। इस घटना को लेकर उत्कर्ष बैंक की छबि धूमिल हुई है और जगह- जगह तरह- तरह की चर्चाएं चल रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)