वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
संवाददाता शिव प्रताप सिंह। दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में आज दिनांक 02.04.2025 को प्रभारी यातायात अविनाश कुमार सिंह व एआरटीओ धनबीर यादव द्वारा थाना ओबरा में संयुक्त रुप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें ई-रिक्शा वाहन, ऑटो रिक्शा व अन्य सवारी वाहनों के नम्बर प्लेट सही न पाये जाने/सही तरीके से न लगाये जाने, दो पहिया वाहनों पर ट्रिपल सवारी बैठाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, मोडिफाइड साइलेंसर /प्रेशर हॉर्न आदि प्रकरणों में वाहन चालको का सत्यापन किया गया। चेकिंग के दौरान वाहन चला रहे नाबालिक लड़को, बिना वैध कागजात एवं बिना ड्राईविंग लाईसेंस के वाहन चला रहे 13 ऑटो/ई-रिक्शा वाहनों को सीज कर 50 वाहनों का चालान किया गया इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क पर सही तरीके से चलने हेतु हिदायत दी गयी तथा इस सम्बन्ध में लोगों को जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



