google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रमजान माह व चैत्र रामनवमी के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना/चौकी पर पीस कमेटी की बैठकें आयोजित

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आगामी रमजान माह/ईद एवं चैत्र रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 07.03.2026 को जनपद के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी परिसरों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठकों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, व्यापारियों तथा क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए त्यौहारों के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं पारस्परिक सम्मान बनाए रखने की अपील की गई।

पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों से कहा गया कि सभी नागरिक मिल-जुलकर त्यौहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। बैठक में उपस्थित नागरिकों द्वारा प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया तथा सभी ने मिलकर त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने का संकल्प व्यक्त किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)