google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महिला थाना दुद्धी पुलिस की तत्परता से भटकी हुई नाबालिग बालिका को परिजनों से सकुशल मिलाया गया

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि

सोनभद्र। थाना दुद्धी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि लगभग 17 वर्ष की एक बालिका भटककर दुद्धी क्षेत्र में आ गई है तथा उसकी मानसिक स्थिति सामान्य प्रतीत नहीं हो रही है। सूचना प्राप्त होते ही महिला थाना दुद्धी की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बालिका को सुरक्षित संरक्षण में लेकर महिला थाना दुद्धी लाया गया।


प्रारंभिक पूछताछ के दौरान बालिका अपनी मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण अपना सही नाम व पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही थी। महिला थाना दुद्धी पुलिस द्वारा धैर्यपूर्वक लगातार पूछताछ करने पर बालिका द्वारा अपना नाम रागिनी सिंह बताया गया तथा उसके निवास स्थान एवं संबंधित थाने के संबंध में आंशिक जानकारी प्राप्त हुई।


क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में महिला थाना दुद्धी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए संबंधित थाना सरई (जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश) से संपर्क स्थापित किया गया। वहां के माध्यम से बालिका के परिजनों से संपर्क कर उन्हें महिला थाना दुद्धी बुलाया गया।


आज दिनांक 07.03.2026 को आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत बालिका रागिनी सिंह पुत्री स्व० जयदुईनाथ निवासी ग्राम सरई, थाना सरई, नगर परिषद वार्ड क्रमांक-15 जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) को उसके भाई प्रदुमनाथ सिंह व लाला सिंह के सुपुर्द सकुशल कर दिया गया।

बालिका को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा सोनभद्र पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)