google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वारिसलीगंज में चाक चौबंद व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ विधान पार्षद चुनाव ।

वारिसलीगंज (नवादा)  (अभय कुमार रंजन):-बिहार विधान परिषद स्थानीय निकाय चुनाव 2022 के तहत वारिसलीगंज प्रखंड कार्यालय स्थित एक मात्र बूथ संख्या 03 पर सोमवार को चाक चौबंद पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न हो गया। उक्त बूथ से जुड़े 238 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के निर्वाचित प्रतिनिधियों ( मतदाताओं) में से संवाद प्रेषण तक 236 मतदाताओं के अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बता दें कि एक वार्ड का प्रतिनिधि की मृत्यु बाद प्रखंड क्षेत्र में कुल 237 मतदाता हैं। सुबह 08 बजे से स्थानीय प्रखंड कार्यालय स्थित बूथ संख्या 03 पर मतदान शुरू हुआ। जैसे जैसे दिन बढ़ते गई मतदाताओं की कतार लंबी होती गई। विधायक अरुणा देवी ने दिन के करीब 11:30 बजे केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विप चुनाव को ले स्थानीय बाजार के थाना चौक पर लोगों की भीड़ बढ़ी रही। विभिन्न उम्मीदवारों के समर्थक वोटरों को रिझाने को ले ठंढा पानी, कोल्ड्रिंक एवं नास्ते के साथ आवभगत में व्यस्त देखे गए। जबकि पुलिस पदाधिकारियों समेत चुनाव में लगे पर्यवेक्षक काफी गंभीरता पूर्वक अपनी डियूटी पर डटे देखे गए। दिन के करीब डेढ़ बजे तक चुनाव समाप्त होने के कगार पर था। एक मात्र वोटर के आने की प्रतीक्षा में अधिकारी निर्धारित समय तक केंद्र पर रहने की बात कहा। इस बीच एसडीएम उमेश कुमार भारती, एडीएम एवं चुनाव समाप्ति से कुछ देर पहले जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने केंद्र पर पहुंचकर बूथ का जायजा लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)