google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सदरपुर में गोपाल नमो सेवा केंद्र का 29वां नि:शुल्क शिविर, सैकड़ों ग्रामीण हुए लाभान्वित

नोएडा, सेक्टर-45 (सदरपुर) | समाज जागरण ब्यूरो
नोएडा सेक्टर-45 स्थित (नया बारात घर) सदरपुर में गोपाल नमो सेवा केंद्र द्वारा 29वां नि:शुल्क शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 55 लोगों ने सहभागिता की और 40 लोग पात्र पाए गए। इनमें से 30 लोगों को तत्काल आयुष्मान भारत कार्ड और ई-श्रम कार्ड वितरित किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने लाभार्थियों को भौतिक रूप से कार्ड प्रदान किए। कार्ड पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।


🟢 लाभार्थियों को मिली योजनाओं की जानकारी

शिविर के दौरान गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—

  • पीएम विश्वकर्मा योजना
  • गरीब कल्याण अंत्योदय योजना (राशन)
  • पीएम स्वनिधि योजना
  • पीएम श्रम योगी मानधन योजना
  • दिव्यांग जन सशक्तिकरण योजना
  • पीएम टीबी उन्मूलन योजना
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
  • मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना
  • शादी अनुदान योजना

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग को समय पर लाभ पहुंचाना है।


🟢 संस्था का उद्देश्य

गोपाल नमो सेवा केंद्र का उद्देश्य है कि सही जानकारी के अभाव में जो लोग सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं, उन्हें मार्गदर्शन देकर योजनाओं से जोड़ा जाए। संस्था द्वारा भविष्य में C-62, सेक्टर-65, नोएडा स्थित कार्यालय पर और भी शिविर आयोजित किए जाएंगे।


🟢 नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी

इस अवसर पर जिला आयुष्मान कार्यक्रम समन्वयक अजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौहान (किसान मोर्चा), मंडल अध्यक्ष सुरेश चौहान, पूर्व प्रधान भूलेराम चंदेल, कोटेदार थान सिंह, पुष्कल गुप्ता, गोपाल गुप्ता, सुनील चंदेल सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sadarpur #NoidaNews #AyushmanCard #EShramCard #FreeCamp #GopalNammoSevaKendra #CSKvsMI Hardik Pandya #IPLMatch #AmazonGreatSummerSale

🔥 Trimmers Starting @ ₹177 – Limited Time Deal!
✂️ पाएं शानदार ग्रूमिंग अब बेहद कम कीमत में
⚡ जल्दी करें, ऑफर कभी भी खत्म हो सकता है!

👉 अभी खरीदें और स्टाइल अपग्रेड करें!

" Trimmers Starting @ Rs 177"
” Trimmers Starting @ Rs 177″

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)