समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। मौसम में लगातार उतार -चढ़ाव बरसात ,गर्मी उमस से पीएचसी हरहुआ के ओपीडी रोगियों में इजाफा हुआ है। 156नए मरीजों के साथ 206रोगियों का उपचार किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी हरहुआ डॉ0 सन्तोष कुमार के अनुसार इन दिनों पेट दर्द, बुखार ,खांसी ,जुकाम व चर्मरोग से जुड़े रोगी अधिक हैं।कुल आज 8 प्रसव स्टाफ नर्स व एएनएम द्वारा कराया गया। लैब असिस्टेंट लक्ष्मीनारायण द्वारा कुल 120 जांच किया गया।
पीएचसी हरहुआ चिकित्सक डॉ0 सन्तोष कुमार, डॉ0 राजकुमार ,डॉ0 मनु चतुर्वेदी ,सतीश कुमार गुप्ता (स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी) बीपीएम बसंतलाल श्रीवास्तव, नदीम अली, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट राकेश कुमार ,कार्यालय सहायक पंकज कुमार सिंह,वार्ड ब्याय व स्टाफ नर्स की सेवाएं अनवरत ली जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



