दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 2 अगस्त 2024 बिहार मे पूर्ण शराब बंदी के बावजूद नबीनगर मे शराब तस्करी और शराबी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन किसी न किसी क्षेत्र से अवैध शराब का निर्माण ,बिक्री,तस्करी और शराबी पुलिस के हत्थे चढ़ते रहे हैं और पुलिस को समय समय पर कामयाबी भी मिलती रही है फिर भी पुलिस और शराब के धंधेबाजों के बीच तू डाल डाल मैं पात पात का खेल जारी है। हालिया घटना नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया सोन घाट के समीप की है।इस क्षेत्र मे शराब कारोबार की गुप्त सूचना पर पीटीसी रूप कमल सिंह एवम सशस्त्र बल ने तेतरिया सोन घाट के समीप वाहन तलाशी अभियान चलाया घाट की ओर से आने वाले दो बाइक जिस पर पीछे बोरा लदा हुआ था पुलिस को अपनी ओर आते देख दोनो बाइक सवार बाइक छोड़कर भाग निकले।वहीं दोनो बोरा की तलाशी के दौरान 175 लीटर देसी चुलाइ महुआ शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि दोनो बाइक और शराब को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जा रही है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



