google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

धान खरीद की रफ्तार बढाकर लक्ष्य पूर्ण करें: महेश कुमार बंका

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
चिरईगाँव
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता वाराणसी महेश कुमार बंका द्वारा बीपैक्स नारायणपुर मे खुले धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया गया।

केन्द्र प्रभारी अखिलेश यादव ने बताया कि अब तक 18 किसानों से कुल 1011.20 कुंटल धान खरीद हुई है। इसमे 12 किसानो के खाते मे लगभग पंद्रह लाख रूपए भुगतान किये जा चुके है।शेष किसानो के खाते मे भी एक दो दिनो मे धनराशि पहुंच जाएगी।
निरीक्षण मे समिति पर बैनर , दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे , नमीमापक यंत्र, और आवश्यक पंजिकाये पाई गई।
केन्द्र प्रभारी अखिलेश यादव ने बताया की 470 कुंतल की डिलीवरी हो चुकी है।
सहायक आयुक्त ने धीमी खरीद पर चेतावनी दी और सचिव को निर्देशित किया कि खरीद की रफ्तार बढ़ाकर धान खरीद का लक्ष्य पूरा करें।
सहायक आयुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि केन्द्र पर आने वाले किसानो के लिए सारी अपेक्षित सुविधाएँ उपलब्ध रहनी चाहिए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)