google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भारत जनगणना 2027: नबीनगर में दूसरा चरण का प्रशिक्षण शुरू

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर( बिहार ) भारत जनगणना 2027 को लेकर उच्च विद्यालय नबीनगर में प्रशिक्षण का दूसरा चरण 16 अप्रैल 2026 से शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण 18 अप्रैल 2026 तक चलेगा।

प्रशिक्षण का संयुक्त उद्घाटन उप चार्ज अधिकारी राकेश कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक उमाशंकर सिंह और सभी फील्ड ट्रेनरों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।उद्घाटन समारोह में फील्ड ट्रेनर धीरेंद्र कुमार सिंह, रमेश कुमार, रंजित कुमार, उपेंद्र कुमार, अमरजीत प्रसाद, सुशील कुमार, पिंटू साव, परवेज आलम, जयराम पाल और वाशिम अकरम मौजूद रहे।चार्ज अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की सूचीकर्ण का काम किया जाएगा।

इसके लिए सभी प्रगणकों को ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस मौके पर शिक्षक धनंजय कुमार सिंह, मनीष कुमार, संजीव कुमार, आनंद कुमार, सौर्भजीत और रामजय कुमार भी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि प्रथम चरण का प्रशिक्षण 13.4.26 से 15.4.26 तक चलाया गया था।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)