अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ,कोल्हान झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 16 अप्रैल 2026: बुधवार को झारखंड योगा एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मिस्टर स्वप्न शौ के नेतृत्व में सरायकेला-खरसावां जिला योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी कमिटी का गठन किया गया।
बैठक में उपस्थित एवं मनोनीत पदाधिकारी अध्यक्ष मिस्टर राम प्रवेश यादव,उपाध्यक्ष मिस्टर विश्वनाथ सोनी,पलक जैसवाल,महासचिव मिस्टर समीर चंद्र माझी,उप महासचिव,आनंद कुमार सोनी,प्रिया कुमारी,कोषाध्यक्ष मिस्टर अनिकेत राम।बैठक साईं योगा फिटनेस रोड-३२,क्रॉस रोड-२आदित्यपुर-2 में संपन्न हुई। एसोसिएशन जिले में योग खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर मिस्टर स्वप्न शौ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि नई कमिटी जिले में योग को खेल के रूप में बढ़ावा देने और युवाओं को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष मिस्टर राम प्रवेश यादव ने भी सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और जिला स्तर पर योग प्रतियोगिताएं आयोजित कराने का संकल्प लिया ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



