नोएडा समाज जागरण
भारतीय योग संस्थान ने बड़ी धूम-धाम से मनाया 56वां योग दिवस। नोएडा सेक्टर 47 सेन्ट्रल पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में नोएडा ग्रेटर नोएडा को मिलाकर कुल 6 जिलो से 8 सौ से अधिक योग साधक और साधिकाओं नें भाग लिया। कार्यक्रम दीप प्रज्वलित कर गायत्री मंत्र, शंखध्वनि एवं सरस्वती बंदना के साथ शुभारमभ हुई। कार्यक्रम मे आसनों एवं प्राणायाम के साथ ही देश भक्ति गीत और योग नृत्य के माध्यम से लोगों को योग के लिए प्रेरित करने का सराहनीय प्रयास किया गया। प्रेरणादाई गीत ” औरो के हित जो जीता है” ने सभी साधकों में एक नई ऊर्जा और जोश भर दिया।
” रोज करो, योग करो और फिर मौज करो”
भारतीय योग संस्थान के कोषाध्यक्ष श्री सुरेश विज ने प्राणायाम के महत्व पर सारगर्भित चर्चा की और साधकों को क्लॉस में प्राणायाम करने के लिए प्रेरित किया। प्रधान -दिल्ली प्रांत 2, श्री योगेश शर्मा ने सामाग्री ( विशेष दंत मंजन, अमृत पेय, अर्जुन छाल, त्रिफला एवं आई वाश कप ) के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
स. मंत्री दिल्ली प्रांत 2, श्रीमती भूपिंदर कौर ने संस्थान का बहुत ही सुंदर तरीके से परिचय दिया एवं अधिक से अधिक लोगो योग से जोड़ने के प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान सभी जिलों के प्रधान श्री जवाहरलाल यादव, श्री हीरा सिंह बिष्ट, श्री रमाकांत द्विवेदी, श्री जितेन्द्र भाटी , श्री बलजीत नगर एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सेक्टर ४७ के आयोजक टीम श्री माता प्रसाद शुक्ला, श्री योगेन्द्र चौहान, श्री रवि गुप्ता, श्री गोपाल सिंह चिलवाल एवं टीम ने बहुत ही शानदार मेजबानी एवं प्रोग्राम की प्रस्तुति की, सभी का सहयोग सराहनीय था। कार्यक्रम के दौरान योग सामग्री के स्टाल के व्यवस्था श्री अभिषेक एवं टीम ने बहुत ही सुंदर तरीके से संभाला। नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के साधकों का हर्ष उल्लाह पूरे कार्यक्रम के दौरान जोश से लबरेज था। सभी को योग दिवस की बधाईयां। शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
- व्हाट्सएप धोखाधड़ी अलर्ट: सेना को दान देने के बारे में भ्रामक संदेश पर सरकार ने जारी की चेतावनीव्हाट्सएप धोखाधड़ी अलर्ट: रक्षा मंत्रालय ने रविवार को व्हाट्सएप पर प्रसारित एक भ्रामक संदेश के खिलाफ चेतावनी जारी की, जिसमें भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और युद्ध में घायल या मारे गए सैनिकों के लिए एक विशिष्ट बैंक खाते में दान देने की झूठी मांग की गई है। संदेश में झूठा दावा किया गया है कि…
- जिले में तेज धूप व उमस से त्वचा रोग सर्दी-जुकाम व फूड पॉइजनिंग आदि की शिकायत में बढ़ोतरीवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।जिले में गर्मी काफी बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ते ही मौसमी बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। इसमें डायरिया, त्वचा, लू लगना, पानी की कमी, फूड पॉइजनिंग आदि बीमारी शामिल हैं । सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने बताया कि गर्मी से थकावट, लू लगना, पानी की कमी,…
- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बिहार में 25 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणावीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह ने 2025 में चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा किया है। रविवार को कजलामनी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया…
- शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में जन शताब्दी वर्ष के निमित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजितवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में जन शताब्दी वर्ष के निमित बहादुरगंज प्रखण्ड के आमबाड़ी ग्राम में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया गया। विश्व कल्याण की कामना के साथ यजमानों ने बारी-बारी से यज्ञ देवता को आहुतियां अर्पित की। वहीं देव् मंच से विद्वानों की टोली ने यज्ञ संपन्न करवाया।…
- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को नमन संस्था के द्वारा बड़े तौर पर लोगों को दिखाया गया।दैनिक समाज जागरण 27.04.2025 जिला संवाददाता चांद कुमार लायेक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की कार्यक्रम से जमशेदपुर के नमन संस्था के सदस्य पहली बार मान की बात कार्यक्रम से प्रधानमंत्री सीधा जुड़े। कार्यक्रम को लेकर नमन संस्था के द्वारा बड़े स्क्रीन लगाया गया था। मान की बात कार्यक्रम…