google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बिहार में 25 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह ने 2025 में चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा किया है। रविवार को कजलामनी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पार्टी किशनगंज और ठाकुरगंज विधानसभा सीट पर भी अपनी दावेदारी पेश करेगी। उन्होंने कहा कि वे एनडीए का हिस्सा हैं। सभी मिलकर गठबंधन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।
राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी राजेश रंजन ने संगठन विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी सुविधाविहीन लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए काम कर रही है। जिलाध्यक्ष डॉक्टर शाहजहां ने बताया कि बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉक्टर शाहजहां,पंकज जैन, अशोक पासवान, गोपी सोरेन, मोहम्मद वकील और जुल्फेकार हुसैन सहित कई पार्टी के कार्यकर्ताओं मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)