google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

इंडियन ट्रेड लिंक्स ने 77वां गणतंत्र दिवस समारोह टाटा स्टील के परिसर में धूमधाम से मनाया

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

जमशेदपुर (झारखंड) 26 जनवरी 2026: टाटा स्टील लिमिटेड जमशेदपुर परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंडियन ट्रेड लिंक्स के द्वारा किया गया, जहां मुख्य अतिथि टाटा स्टील लिमिटेड के एफ एफ एम के इंजीनियर प्रणय पार्य और उनके साथ अभिषेक आनंद और कैलाश कुमार ने ससम्मान तिरंगा फहराकर सलामी दी।

झंडोत्तोलन से उपरांत मुख्य अतिथि ने उनके अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। इसके पश्चात उपस्थित कर्मचारियों एवं अतिथियों को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में श्री प्रणय ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य उथल-पुथल से भरा है, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी केवल उत्पादन तक सीमित नहीं रह जाती। उन्होंने ऑपरेशनल एक्सीलेंस, डिजिटलीकरण और विशेष रूप से सेफ्टी पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सेफ्टी केवल एक मानक नहीं, बल्कि मानव जीवन के प्रति सम्मान को दर्शाने वाला हमारा मूलमंत्र है।

vivo T4 5G (Phantom Grey, 128 GB) (8 GB RAM)
vivo T4 5G (Phantom Grey, 128 GB) (8 GB RAM)

उन्होंने यह भी कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ-साथ दायित्वों की भी याद दिलाता है। ईमानदारी, अनुशासन और टीमवर्क के साथ उच्चतम मानकों का पालन करते हुए सम्मानजनक कार्य संस्कृति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है, तब टाटा स्टील जैसे औद्योगिक केंद्रों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए उनके सपनों को प्रत्येक दिन, प्रत्येक शिफ्ट और प्रत्येक क्षण साकार करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद तबरेज अजीज और गोपाल चंद्र प्रधान ने किया। गणतंत्र दिवस समारोह की संपूर्ण तैयारी हेड ऑफिस दिल्ली निर्देशन में की गई थी। अंत में इंडियन ट्रेड लिंक्स के एरिया मैनेजर लब्दीप ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर कार्यक्रम का समापन किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद कुमार पाण्डेय,सौरभ,गोपाल चंद्र प्रधान,मोहम्मद तबरेज अजीज,लब्दीप और उपस्थित कर्मचारियों का भरपूर सहयोग रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)