वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर किशनगंज के वेरियाडांगी ब्लॉक स्थित मिलिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल परिसर में देशभक्ति और उल्लास के वातावरण में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आन-बान-शान से तिरंगा फहराया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान गूंज उठा और पूरा वातावरण देशप्रेम से सराबोर हो गया।
ध्वजारोहण विद्यालय के निदेशक मो. दानिश इकबाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और संविधान के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आरजेडी के राष्ट्रीय सचिव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सह विद्यालय के निदेशक मो. दानिश इकबाल ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की शक्ति और नागरिक कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि मिलिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और आधुनिक ज्ञान प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। विद्यालय परिसर “भारत माता की जय” और “जय हिंद” के नारों से गूंज उठा।
समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में एडमिन सनी कुमार, प्रोफेसर रंजीत कुमार, राकेश कुमार, प्रोफेसर आदिल, प्रोफेसर तालिब, समसुल, राहिल, शिक्षक जुबेर हसन, सागर कुमार, डोली कुमारी, सुनैना एवं शगुफा हाशमी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



