वेदांता अधिग्रहण के बाद भी देशभक्ति की मिसाल, 25 साल बाद केबल कंपनी परिसर में हुआ झंडोत्तोलन

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

जमशेदपुर (झारखंड) 26 जनवरी 2026: शहर की वर्षों से बंद पड़ी केबल कंपनी परिसर में 25 साल बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उल्लेखनीय है कि यह परिसर अब वेदांता कंपनी द्वारा अधिग्रहित किया जा चुका है, इसके बावजूद अभी तक कोई औपचारिक संचालन शुरू नहीं हुआ है।

vivo T4 5G (Phantom Grey, 128 GB) (8 GB RAM)

ऐसे में परिसर में तैनात एसईएस सिक्योरिटी गार्ड साईट इंचार्ज पूर्व सूबेदार शिव शंकर शर्मा ने स्वयं पहल करते हुए झंडोत्तोलन किया और यह संदेश दिया कि कंपनी बदले या प्रबंधन बदले, तिरंगे के सम्मान में कोई कमी नहीं आनी चाहिए।

करीब ढाई दशक से बंद पड़े इस परिसर में तिरंगे का फहराना अपने आप में एक प्रतीकात्मक घटना मानी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वेदांता जैसी बड़ी औद्योगिक कंपनी के अधिग्रहण के बाद भी यदि औपचारिक रूप से कोई कार्यक्रम नहीं हुआ, तो सुरक्षा कर्मियों द्वारा किया गया यह झंडोत्तोलन और भी ज्यादा सराहनीय बन जाता है।

सिक्योरिटी गार्डों ने कहा कि यह कदम उन्होंने देश के प्रति अपने कर्तव्य और सम्मान के भाव से उठाया। बिना किसी तामझाम के, सादगी से किया गया यह आयोजन देशभक्ति की असली तस्वीर पेश करता है।

केबल मजदूर संघ के सागर तिवारी ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में वेदांता कंपनी परिसर के विकास के साथ-साथ राष्ट्रीय पर्वों को भी पूरे सम्मान के साथ मनाएगी। एसआईएस के गार्ड सुपरवाइजर अमित कुमार, सोनू,राजीव श्रीवास्तव और राहुल सक्सेना उपस्थित थे ।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)