google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जन चौपाल लगाकर जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

जिला संवाददाता विजय शंकर पांडेय/ समाज जागरण

सोनभद्र। विकास खण्ड करमा के मोकरसिम एवं मझुई ग्राम पंचायत भवन पर शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमे ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। खण्ड विकास अधिकारी गुरुशरन श्रीवास्तव ने मोकरसिम पंचायत भवन पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री आवासप्लस, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग, समेत कई योजनाओं की जानकारी दी। और अधूरे आवासों को पूरा करने के लिए कहा गया।

गांव में निर्माणाधीन नाली का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मझुई गांव में सचिव ने चौपाल के दौरान ग्रामीणों को शासन द्वारा जारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उक्त अवसर पर सचिव छोटेलाल, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, प्रधान, पंचायत मित्र, पंचायत सहायक, आंगनवाड़ी, समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)