google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कार्यक्रम में बहल खंड के हस्त दस्तकारों को दी गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत भारत सरकार की सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की शाखा एमएसएमई के द्वारा किया गया एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता।( महेन्द्र जावला बहल )

बहल। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत मंगलवार को भारत सरकार की सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की शाखा एमएसएमई के द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बहल खंड के हस्त दस्तकारों को पीएमवी योजना के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने हस्त दस्तकारों को गुणवत्ता के साथ उपयोगी वस्तुओं की मार्केटिंग के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से अपना हुनर पेश करने की जरूरत पर बल दिया। यह कार्यक्रम अंपायर रेस्टोरेंट के प्रांगण में आयोजित किया गया और इसमें एमएसएमई योजना के विशेषज्ञों ने भाग लिया और योजना के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित हस्त दस्तकारों को दी। जिला एमएसएमई विकास कार्यालय की सहायक निर्देशिका रचना त्रिपाठी ने कार्यक्रम के उद्देश्य से प्रारूप रेखा के बारे में विस्तृत से बताया उन्होंने पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले अवसर टूल्कीट, प्रशिक्षण, सटाइफंड तथा 1 लाख रुपए तक के वित्तीय सहायता के उपरांत डिजिटल मार्केटिंग द्वारा आनलाइन बिक्री, ब्रांड निर्माण तथा क्यूआर कोड से भुगतान व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों से योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की पेशकश की। जिला एमएसएमई के राजवीर डीआरपी ने डिजिटल भुगतान, इंसैटिव के बारे में बताया डोमेन एक्सपर्ट शंकर धूपर ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल विकास योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी और प्रतिभागी को मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर सीबीएलयू के प्रमोद मलिक ने
बौद्धिक संपदा अधिकार कापीराइट, ट्रेडमार्क, लोगो, ब्रांड बिल्डिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। लीड बैंक पीएनबी प्रबंधक कार्यालय के विजय कुमार ने योजना के तहत वित्तीय सहायता हासिल करने के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर यंग प्रोफेशनल शाखा एमएसएमई की हसीना भाटी, संदीप, जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुनील सांगवान सिरसी, जिला महासचिव डा.विजेंद्र कस्बा ने विशेष रूप में कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)