घायल किशोर बच्चों की पहचान सुमित व राहुल है जिनका हिसार के अस्पताल में इलाज चल रहा है
दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता।( महेन्द्र जावला बहल )
बहल। बहल के मंढ़ोलीकलां गांव में मंगलवार सुबह टायर पंचर की दुकान के एयर टैंक फट जाने से हुए धमाके से अफरा तफरी मत गई और इस हादसे में पड़ोसी बाइक मैकेनिक ऋषि व रेडीमेड कपड़ा दुकानदार बिजेंद्र की मौत हो गई। एयर टैंक इस तरह से फटा की वह टुकड़ों टुकड़ों में बिखर गया और एक पल में दुकान से खून का नाला बह निकला तथा हादसे में दुकान की छत में छेद निकल गये व क्षतिग्रस्त हो एक हिस्सा गिर पड़ा। इस हादसे में स्कूल जा रहे दो अन्य किशोर बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका हिसार के अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान सुमित व राहुल है और अपनी स्कूल में जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाल। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और इस हादसे में प्राण गवाने वाले दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ऋषि अविवाहित था और बाइक मैकेनिक का काम करता था। ऋषि के पड़ोसी टायर पंचर मिस्त्री की दुकान में हवा टैंक फटने से यह हादसा हुआ है और हादसे के वक्त मृतक विजेंद्र किसी काम से ऋषि के पास आया हुआ था। हवा टैंक इस कदर फटा कि गांव के लोग सहमे के सहमें रह गए और अपरा तफरी मच गई। कुछ देर सहमें रहने के बाद आसपास के लोग बचाव के लिए आगे आए लेकिन तब तक बाइक मैकेनिक ऋषि व रेडीमेड कपड़ा दुकानदार बिजेंदर लहू लोहान होकर के मौत के आगोश में जा चुके थे। इस हादसे के बाद गांव में मातम छा गया और मृतक दोनों युवकों के शवों पर पुलिस कार्रवाई उपरांत पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। लोहारू अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर लाश परियोजनाओं को सौंप दी गई। पुलिस ने मृतक ऋषि के भाई देवीलाल के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। मामले की जांच अधिकारी एएसआई सोमवीर सिंह ने ने बताया कि सुबह करीब 8:45 बजे इस हादसे की पुलिस को सूचना मिली थी और तुरंत हादसा साल पहुंचकर स्थिति को संभाला।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



