google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिला कारागार में जिला के आला अधिकारियों द्वारा किया गया निरीक्षण।

ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र । दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। जिला कारागार गुरमा सोनभद्र रविवार को जिले के आला अधिकारियों द्वारा जिला कारागार गुरमा का निरीक्षण किया गया।
प्राप्त समाचार के जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, जिला जज रविंद्र विक्रम सिंह व सीजीएम आलोक यादव द्वारा सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक जिला कारागार का निरीक्षण किया। जिले के आला अधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम महिला, पुरुषों के बैरिकों का निरीक्षण करने के साथ सभी महिला पुरुष बच्चों से भी रुबरु होते हुए उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। इसी के साथ भोजनालय, चिकित्सालय सभी कार्यालयों का भी निरीक्षण किया इसी क्रम में बैरिकों की साफ-सफाई, बागवानी, फुलवारी के साथ औषधीय जड़ी बूटियों वाले पेड़ पौधों का भी निरीक्षण किया। जिला कारागार परिसरों को लेकर ऑफिस कार्यालयों एवं अन्य सभी कार्यों को देखते हुए लगभग एक घंटे से अधिक देर तक संघन जांच अभियान करने के पश्चात बैरक वापस लौट गये।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, जिला जज रविंद्र विक्रम सिंह, एडीजे व सीजीएम आलोक यादव, जिला कारागार अधीक्षक, जगदम्बा प्रसाद दुबे जेलर, शंशाक पटेल डिप्टी जेलर, गौरव कुमार, अखिलेश पाण्डेय इत्यादि लोग उपस्थित थे।
सीएमओ और सार्वजनिक निर्माण विभाग के सम्बंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)