कानपुर : एक रात का रेट 9000,गोरखपुर से मंगाई दरोगा के लिए लड़कियां : जांच शुरू
व्हाट्सएप चैट के मुताबिक गोरखपुर से दरोगा जी के लिए मंगवाई गई लड़कियां
इस बार लड़की जेके वाले फ्लैट में नहीं बल्कि डिफेंस में भेजी जाए, एक रात का रेट ₹9000
पुलिस कमिश्नर ने शुरू कराई आरोपों की जांच
सुनील बाजपेई
कानपुर | यहां भ्रष्ट और अय्याश पुलिस वालों का आचरण कमिश्नरेट पुलिस के दामन पर दाग लगाने की कोशिश में सफल होता नजर आ रहा है।
इस आशय की पुष्टि तब होती नजर आई जब एक दरोगा का एक सेक्स वर्कर से की हुई चैटिंग वायरल हो गई। देर रात एक साथ कई वाट्सएप चैटिंग के स्क्रीन शाट्स प्रचलित भी हुए, जिसमें देह व्यापार को लेकर बातचीत हुई है।
चैटिंग स्क्रीनशॉट के मुताबिक इसमें एक दारोगा जी का भी जिक्र है, जिसमें संचालिका दावा कर रही है कि उसने दारोगा जी के लिए गोरखपुर से लड़कियां मंगवाई हैं। महकमे में चर्चा का विषय बने इस प्रचलित चैटिंग का संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड मामले की जांच भी करा रहे हैं |
कथित दरोगा और कॉल गर्ल के बीच बताई जाने वाली यह चैटिंग आज पूरे दिन
पुलिस महकमे में भी चर्चा में रही। इसमें कोई गौरव नाम का व्यक्ति किसी प्रीति नाम की महिला से बातचीत कर रहा है। प्रीति से वह अपने घर पर लड़कियां भेजने का अनुरोध करता है।
यही नहीं इस बातचीत में लड़कियों के रेट तय होते हैं। कुछ लड़कियों के फोटो भी भेजे गए हैं। इस बातचीत के दौरान लड़का बताता है कि पिछली बार वाली लड़की नखरे बता रही थी और कह रही थी कि पुलिस का डर है। इस पर लड़की ने लिखा कि तुम्हें तो पता है कि चौकी बंधी है।

इसमें लड़की की ओर से आगे और भी जिस आशय का जिक्र किया गया है ,उसके मुताबिक लड़की बताती है कि लिस्ट में एसओ प्रमोद भइया का नाम भी लिखा है। इन्हें सनिगवां चौकी का बताया गया है।
इसमें यह भी बताया गया है कि उनका रोज आना जाना है। अवगत कराते चलें कि यहां चकेरी थाने की सनिगवां के चौकी प्रभारी का नाम भी प्रमोद कुमार है। यही नहीं इस चैट में एक स्थान पर यह भी लिखा है कि उसने दारोगा जी के लिए गोरखपुर से नया स्टाफ यानी लड़कियां मंगवाई हैं। साथ ही लड़के से बताया है कि इस बार लड़की जेके वाले फ्लैट में नहीं बल्कि डिफेंस में भेजी जाए। इसमें लड़की के लिए एक रात का रेट 9000 बताया गया। फिलहाल कानपुर के पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने चर्चा का विषय बने इस पूरे मामले की जांच भी शुरू करा दी है ,जिसके आधार पर ही अगली कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी|
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



