मेरठ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर रील्स बनाने की शौकीन अंजली ने अपने ही पति राहुल की हत्या की साजिश रच डाली। अंजली अपने पति को देवता की तरह मानती थी और अक्सर रील्स में कहती थी कि “मेरे पति ही मेरी दौलत हैं, मेरा सबकुछ हैं।”
लेकिन इन्हीं रील्स पर आने वाले कमेंट — “भाभीजी जोड़ी जम नहीं रही” — ने अंजली के रिश्ते में दरार डाल दी। इंस्टाग्राम पर लगातार ऐसे कमेंट आने से अंजली अपने पति राहुल से दूर होती चली गई। इसी दौरान उसका गांव के ही युवक अजय से संबंध बन गया।

पुलिस के अनुसार, अंजली और अजय ने मिलकर राहुल की हत्या की योजना बनाई। 1 नवंबर को अजय ने राहुल पर तीन गोलियां दाग दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने 6 नवंबर को इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए अजय और अंजली दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया की चमक के पीछे छिपी इस सच्चाई ने फिर एक बार यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या ‘वर्चुअल दुनिया’ में दिखने वाली परफेक्ट जोड़ी असल जिंदगी में भी वैसी ही होती है?
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



