महामहीम राज्यपाल द्वारा मूर्ति का अनावरण
महर्षी नगर/सेक्टर 110 स्थित महर्षी नगर के महर्षि इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय के कुनलाधिपति तथा महर्षि इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया की भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में विगत दिवस पूर्व भगवान राम के आदर्श त्याग तथा गुरु भक्ति के प्रतीक के रूप में स्थापत्य कला की उत्कृष्ट प्रतिमूर्ति भगवान राम की 35 फीट की ऊंची प्रतिमा का अनावरण उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन जी ने किया तथा उन्होंने अपने उद्बोधन में भगवान राम को सत्य करुणा और कर्तव्य जैसे मानव जीवन को सर्वोच्च आदर्श की जीवंत अभिव्यक्ति के रूप में प्रस्तुत किया।
महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यपाल श्रीमती आनंदी पटेल एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आशीर्वाद से यह रामायण विश्वविद्यालय निरंतर भगवान राम के आदर्श और रामराज्य की परिकल्पना की दिव्य दृष्टि के साथ सामाजिक सद्भाव तथा विश्व शांति के पथ पर हमेशा अग्रसर होने की प्रखर प्रेरणा के रूप में कार्य करता नरहेगा। जो विगत वर्ष से देश-विदेश में ख्याति प्राप्त विद्वानों के दिशा निर्देशन में रामायण की विभिन्न पांडुलिपियों पर शोध तथा अनुसंधान की दिशा में कार्यरत है।
उक्त आशय की जानकारी महर्षि आयुर्वेद प्रतिष्ठान के सचिव एवं वरिष्ठ चिकित्सक वैद्य अच्युत कुमार त्रिपाठी ने एक प्रेस विज्ञप्ति मे दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



