संदीप गर्ग / नोएडा: थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मु0अ0सं0 20/2026 धारा 105, 125, 61(2) बीएनएस में 02 अभियुक्त रवि बंसल पुत्र प्रकाश चंद और सचिन करनवाल पुत्र गोपाल करनवाल को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 16/17.01.2026 की रात्रि को कार चालक युवराज पुत्र राजकुमार उम्र करीब 27 वर्ष की लोटस ग्रीन कंपनी के बिल्डर व सहयोगीयों द्वारा निर्माणाधीन बिल्डिंग में बरती गयी लापरवाही के चलते उसके प्लाट में भरे पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी,
जिसके विरूद्ध थाना नॉलेज पार्क धारा 105, 125/61(2) बीएनएस मैं मुकदमा पंजीकृत किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त रवि बंसल पुत्र प्रकाश चंद निवासी मंगलम रेजिडेंसी अपार्टमेंट, थाना सेक्टर-21(D), फरीदाबाद, हरियाणा क्या रहने वाला है और दूसरा अभियुक्त सचिन करनवाल पुत्र गोपाल करनवाल निवासी बिल्डिंग नंबर A-11, शालीमार गार्डन, एक्सटेंशन-2, साहिबाबाद, थाना शालीमार गार्डन, जिला गाज़ियाबाद का रहने वाला है. उल्लेखनीय है कि पूर्व में इस घटना से संबंधित बेस्टटाउन प्लानर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर- अभियुक्त अभय कुमार पुत्र विक्रमलाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और आगे की उपयुक्त कार्रवाई जारी है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



