दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 26 नवंबर 2023 आज सोखा बाबा मंदिर के प्रांगण मे नबीनगर को अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान मे बैठक अयोजित की गई ।बैठक मे उपस्थित सदस्यों ने अनुमंडल बनाने की जोरदार मांग करते हुए कहा कि टंडवा और चैनपुर को प्रखंड बनाने की मांग का प्रस्ताव राज्य सरकार को पूर्व में ही भेजा गया है। 2019 के चुनावी सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नबीनगर स्टेडियम में अनुमंडल बनाने का आश्वासन दिया था। इस मुद्दे को स्थानीय सांसद और विधायक द्वारा भी विधानसभा में उठाया जा चुका है। आज की बैठक में उपस्थित सदस्यों ने छोभ व्यक्त करते हुए कहा की नबीनगर को अब तक अनुमंडल का दर्जा नहीं दिऐ जाने का कोई औचित्य नहीं है जबकि नबीनगर अनुमंडल बनने का सारे अहर्ता को पूरी करता है। बैठक में रामप्रवेश सिंह, राजेंद्र सिंह, श्रीकांत अग्रवाल, अवधेश प्रसाद सिंह,दिवाकर चंद्रवंशी ,उमेश चंद्रवंशी,सहित अन्य बुद्धिजीवी एवम सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
- दैनिक समाज जागरण PDF – 21 जून 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकð दिल्ली–एनसीआर | 21 जून 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें पूजास्थल हिंदू…
- भरत तिवारी प्रकरण में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, यूपी के कई जिलों में सौंपा ज्ञापनसमाज जागरण: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी के पदाधिकारियों ने भरत तिवारी प्रकरण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। पार्टी पदाधिकारियों का आरोप है कि बिहार पुलिस द्वारा भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर कर उनकी हत्या की गई है।…
- किशनगंज प्रखंड परिसर में SDRF ने किया बाढ़ बचाव का मॉक ड्रिल, लोगों को दिए सुरक्षा के टिप्सवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।20 जून।आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों के तहत SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम ने किशनगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में बाढ़ बचाव एवं राहत कार्यों का मॉक ड्रिल (परीक्षण अभ्यास) आयोजित किया। इस दौरान टीम ने बाढ़ जैसी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित…
- एसएसपी कार्यालय से 50 मीटर दूर चली गोली, साकची में युवक की फायरिंग से मचा हड़कंपदैनिक समाज जागरण 20.06.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर शहर के व्यस्ततम और संवेदनशील इलाकों में शामिल साकची थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक ने सरेआम हथियार लहराते हुए फायरिंग कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना एसएसपी कार्यालय…
- नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी के रोटारेक्ट क्लब का वार्षिक पुरस्कार समारोह “द लास्ट फॉल इन” संपन्न, उत्कृष्ट सदस्यों को किया गया सम्मानितदैनिक समाज जागरण 20.06.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी (एनएसयू) के रोटारेक्ट क्लब द्वारा वार्षिक पुरस्कार समारोह “द लास्ट फॉल इन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रोटरी वर्ष 2025-26 के दौरान क्लब के सदस्यों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों, सामाजिक योगदान और नेतृत्व क्षमता को…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








