google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पदमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया, नर्सों को किया गया सम्मानित

पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण

पदमा : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमा में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन आवाज प्रेस संवाददाता पंकज कुमार एवं डॉ. दीपक कोनगाड़ी के विशेष सौजन्य से किया गया।
इस अवसर पर डॉ. दीपक कोनगाड़ी ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और मरीजों की सेवा में उनका योगदान अतुलनीय है। वहीं पंकज कुमार ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी नर्सों का समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है।

पंचायत समिति सदस्य मीना देवी ने नर्सों को स्वास्थ्य सेवा की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में केक काटकर नर्स दिवस मनाया गया तथा नर्सों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रियंका टोप्पो, खुशबू कुमारी, सुमति मिंज, रीना कुमारी, ज्योति कुमारी, रूपा कुमारी सहित कई स्वास्थ्यकर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)