google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बीआरसीएम कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बहल में आयोजित हुआ फेयरवेल समारोह “स्मृति-2026”

ऋषब पांडेय को “मिस्टर फेयरवेल- तथा अवनि को “मिस फेयरवेल-2026” के खिताब से किया गया सम्मानित

दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता। ( महेन्द्र जावला बहल )

बहल, 12 मई। बीआरसीएम कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई देने के लिए फेयरवेल समारोह “स्मृति-2026” का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीआरसीएम शिक्षण समिति के निदेशक डॉ. एस. के. सिन्हा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन केवल शैक्षणिक शिक्षा तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह जीवन को सही दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि बीआरसीएम संस्थान का प्रत्येक विद्यार्थी देश एवं समाज की अमूल्य धरोहर है और संस्थान को अपने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में ईमानदारी, अनुशासन एवं निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुज शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान छात्रों ने न केवल तकनीकी ज्ञान एवं व्यावसायिक कौशल अर्जित किए हैं, बल्कि नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण गुणों को भी आत्मसात किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संस्थान के विद्यार्थी भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज एवं देश का नाम रोशन करेंगे। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों, आयोजकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी।


फेयरवेल समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम में समूह नृत्य, एकल नृत्य, गायन, संगीत प्रस्तुति एवं रैंप वॉक विशेष आकर्षण रहे। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।


समारोह के दौरान विभिन्न शाखाओं के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें निशा को सिविल इंजीनियरिंग, मानस कुमार आर्य को कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, राजन अर्याल को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तथा सागर को मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा में सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त समारोह में आयोजित प्रतियोगिताओं के आधार पर ऋषब पांडेय को “मिस्टर फेयरवेल-2026” तथा अवनि को “मिस फेयरवेल-2026” के खिताब से सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. अंजू जीडीसी महाविद्यालय एवं डॉ. पवन कुमार बीआरसीएम लॉ कॉलेज ने निभाई। कार्यक्रम का मंच संचालन राजवर्धन एवं खुशी तंवर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सुनील शुक्ला प्राचार्य लॉ कॉलेज , राजेश झाझड़िया प्राचार्य बीआरसीएम ज्ञानकुंज स्कूल, संदीप टंडन प्राचार्य बीआरसीएम शिशुकुंज स्कूल, डॉ. विवेक कुमार, सुरेश कुमार, अमित रंजन, पवन पंघाल, रजिस्ट्रार, रजनीश मितड, रविंद्र श्योराण, रविंद्र चहल, नेहा, दीपिका सहित समस्त स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)