google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

**इंटर पास छात्र-छात्राओं को मिलेगा रोजगार का अवसर, आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल ने शुरू की ‘शंकरा मित्र’ पहल**

आजमगढ़ और जौनपुर के युवाओं को स्वास्थ्य सेवा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की पहल*

**वाराणसी।** आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी द्वारा आजमगढ़ और जौनपुर के इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए “शंकरा मित्र” बनने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना है।



हॉस्पिटल के यूनिट हेड लेफ्टिनेंट कर्नल (डॉ.) भारत सिंह ने बताया कि “शंकरा मित्र” पद के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। चयनित युवाओं को हॉस्पिटल की ओर से आवश्यक सुविधाएं और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शंकरा मित्र का मुख्य कार्य अपने क्षेत्र में मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र रोगों से पीड़ित मरीजों को चिन्हित करना, उन्हें अस्पताल द्वारा आयोजित नेत्र जांच शिविरों तक पहुंचाना तथा उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग करना होगा।

डॉ. भारत सिंह ने कहा कि अस्पताल की ओर से मोतियाबिंद के मरीजों की जांच एवं उपचार पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा। इस योजना से जहां एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर नेत्र चिकित्सा मिलेगी, वहीं दूसरी ओर स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं सामाजिक सेवा का अवसर प्राप्त होगा।

अस्पताल प्रबंधन ने इच्छुक छात्र-छात्राओं से अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल से संपर्क करने की अपील की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)