समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
आर जे शकंरा आई हॉस्पिटल वाराणसी द्वारा आजमगढ़ और जौनपुर के छात्र छात्राओं को जो इंटरमीडिएट पास कर चुके है,शंकरा मित्र बनने का अवसर प्रदान करने जा रहा जिसके माध्यम से क्षेत्र के छात्राओं को रोजगार सृजन होगा और वह अपने परिवार आय बढ़ाने में सहयोग कर सकेंगी।यूनिट हेड डॉ भारत सिंह ने बताया इस पद के लिए आवेदन शुरू हो चुके है।शंकर मित्र बनने के बाद इन्हें हॉस्पिटल की तरह से सुविधाएं उपलब्ध कराए जाएंगे।शंकर मित्र का मुख्य कार्य अपने क्षेत्र के मोतियाबिंद से संबंधित मरीजों को क्षेत्र में लगे कैंप तक पहुंचना और उन्हें उचित चिकित्सा उपलब्ध कराना होगा।मोतिया बिंद के मरीजों की जांच और उपचार निःशुल्क किया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



