google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लोदर गढ़ करम चौक नायाटाड़ में सड़क पर निकला सरिया सड़क दुर्घटना को दे रहा दावत

कुलदीप कुमार संवाददाता बड़‌कागांव

बड़कागांव – बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत नयाटाड़ पंचायत के लोडर गढ़ करम चौक के पास सड़क पर निकला सरिया सड़क दुर्घटना को दावत दे रहा है। यह रोड बड़कागांव से सीधे रांची को जोड़ने वाली सड़क है ।
इसी रोड से प्रतिनिधि प्रशासन के लोग आवागमन करते हैं लेकिन किसी की ध्यान इस पर नहीं है । सड़क पर निकला यह सरिया एक दिन बहुत बड़ा दुर्घटना का कारण बन सकता हैं। क्योंकि इसी सड़क से बड़े-बड़े वाहनों का अवागमन होता है। जिस कारण से सडक पर बनी पुलिया कि उपरी परत टुट जाने के कारण पुल के ऊपर लगा सरिया बाहर निकल आई है। इसकी मरम्मत कराने की आवश्यकता है ताकि दुर्घटना को रोका जा सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)