google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

क्या दुर्गापुर के हड्डी अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग दे रहा है शरण

छोटे-छोटे चार हॉस्पिटलों को किया गया सीज बड़े पैमाने पर चल रहा दुर्गापुर में हड्डी अस्पताल क्यों नहीं किया गया सीज

क्या दुर्गापुर के हड्डी अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग दे रहा है शरण

दैनिक समाज जागरण ब्यूरो रिपोर्ट गौतम सिंह चौहान


रामपुर मथुरा सीतापुर
जनपद सीतापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मथुरा क्षेत्र में प्राइवेट हॉस्पिटलों की मची हुई थी भरमार जिसकी लिखित तहरीर कई ग्रामीणों के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय सीतापुर को दी गई तो हरकत में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चार छोटे-छोटे हॉस्पिटलों को सीज किया और रामपुर मथुरा से 2 किलोमीटर की दूरी पर दुर्गापुर में चल रहा बड़े पैमाने पर हड्डी का अस्पताल जो डॉक्टर धर्मेंद्र मौर्य के द्वारा चलाया जा रहा है और डॉ धर्मेंद्र मौर्य के पास किसी भी प्रकार की डिग्री भी नहीं और अपने आप को हड्डी रोग का विशेषज्ञ बताकर भोली-भाली जनता से ठगी करने का काम करता है और तो और एक्सरे मशीन भी अपने ही हॉस्पिटल में लगा रखा है आखिरकार इस हॉस्पिटल पर कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्यों नहीं की क्या स्वास्थ्य विभाग की टीम पर सत्ता पक्ष का है दबाव या डॉ धर्मेंद्र मौर्य दे रहा है स्वास्थ्य विभाग की टीम को मोटी रकम क्षेत्र के कई लोगों ने दुर्गापुर चौराहे पर संचालित हड्डी का अस्पताल बंद कराने की कई बार मांग भी की है फिर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जाती आखिरकार डॉ धर्मेंद्र मौर्य के गिरेबान तक स्वास्थ्य विभाग की टीम के हाथ क्यों नहीं पहुंच रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)