google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ईशान ने डिप्टी कलेक्टर पिता का सपना किया पूरा,,,,बिलासपुर का किया नाम रोशन

समाज जागरण ब्यूरो चीफ विवेक देशमुख

बिलासपुर। पिता का नाम रोशन करने वाले ईशान ने निश्चित ही परचम लहराया है और अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत की है,,,यही कारण है की परिणाम भी दिख रहा है,,,,जिसके कारण ईशान ने कक्षा 10 वीं में 98.8 अंक हासिल किया है,,,और ऐसा अंक हासिल करने वाले बिलासपुर से दो लोग है जिसमे एक ईशान है,,,दरसल दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र ईशान टाकुर ने कहा कि हम सभी की जिंदगी कठिन होती है, इसे आसान बनाना पड़ता है। इसका एक मूलमंत्र है कड़ी मेहनत । हम सभी को पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ इस दिशा में प्रयास करना चाहिए। सफलता अवश्य मिलेगी। मेरे माता-पिता मुझे यही सीख देते हैं। इस मंत्र को मैंने पढाई में भी अपनाया। इसका परिणाम था कि मैं सफल हो सका। अब मुझे और मेहनत कर 12वीं पर लक्ष्य साधना है, ताकि मैं आइआइटी मुंबई में प्रवेश पास सकूं।आपको बता दे ईशान डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर का बेटा है जो इन दिनों कवर्धा जिले में पोस्टेड है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)