google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मस्तूरी के जोंधरा चौक में कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर की आतिशबाजी

समाज जागरण ब्यूरो चीफ विवेक देशमुख

मस्तूरी। जोंधरा चौक पर मस्तूरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी के नेतृत्व में कर्नाटक में कांग्रेस के सरकार बनने की खुशी में पटाखे फोड़ कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर, जय जय बजरंगबली, तोड़ दे भ्रष्टाचार की नली, की नारे के साथ खूब शोरशराबा और आतिशबाजी की, जिसमें एनएसयूआई के कार्यकर्ता मस्तूरी विधानसभा अध्यक्ष विकास मधुकर के साथ दर्जनों की संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी ने केंद्र सरकार पर खूब निशाना साधा, इस कार्यक्रम में प्रेमचंद जायसी, रहस लाल, विकास मधुकर,मिन कुमार,रवि मधुकर,अमरेश, निखिल जायसवाल, दिनेश मधुकर,विशाल मधूकर,मनहरण,रामचरण, आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)