google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

साकीपुर में राष्ट्र रक्षा यज्ञ का आयोजन, 100 से अधिक लोगों ने लिया भाग

सनातनी संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने और राष्ट्र रक्षा के लिए जागरूक रहने का किया आह्वान

समाज जागरण

ग्रेटर नोएडा। वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के विवेकानंद प्रतिभा विकास केंद्र, साकीपुर में मंगलवार, 24 नवंबर को केंद्र संरक्षक लेखपाल भाटी के नेतृत्व में राष्ट्र रक्षा यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक अभिभावकों, समिति सदस्यों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र संचालिका भारती ने संस्कार पक्ष संपन्न कराया। उन्होंने बच्चों एवं उपस्थित प्रतिभागियों से ब्रह्मनाद, गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, पुरुषार्थ जागरण मंत्र, त्रिदेव नवग्रह स्तुति मंत्र, भारत वंदन मंत्र और सरस्वती मंत्र का उच्चारण करवाया। इसके साथ ही प्राणायाम एवं आसन का अभ्यास भी कराया गया।

इस अवसर पर पूर्वी संभाग प्रमुख भारत जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में उपस्थित लोगों को सनातनी संस्कारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सनातनी आस्थाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति अडिग रहना चाहिए। संस्कारों के माध्यम से ही समाज में जागरूकता, एकता और राष्ट्रभावना को मजबूत किया जा सकता है।

कार्यक्रम में साकीपुर गांव सहित आसपास के अन्य गांवों से आए प्रतिभागियों ने वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को भी उत्साहपूर्वक सफल बनाने का संकल्प लिया।

राष्ट्र रक्षा यज्ञ में दुली चंद नागर, शिव नरेश पांडे, राजेंद्र सोनी, नरवीर बिष्ट, प्रो. विवेक कुमार, डॉ. नीरज कौशिक, राज कुमार चौरसिया सहित 100 से अधिक अभिभावक, समिति सदस्य एवं बच्चे उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)