google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

इजरायल-ईरान संघर्ष पर रक्षा विशेषज्ञ का बड़ा दावा, मिडिल ईस्ट में बढ़ रहा युद्ध का खतरा

नई दिल्ली। इजरायल-ईरान के बीच जारी तनाव पर रक्षा विशेषज्ञ मेजर जनरल (रिटायर्ड) संजय सोई ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर लंबे समय से बनी योजना के तहत हमला किया, जिससे पूरे मध्य पूर्व में भय का माहौल बन गया है।

मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) संजय सोई के मुताबिक, पहले ही हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई समेत कई शीर्ष नेताओं को निशाना बनाया गया। उनका दावा है कि इस हमले में संभवतः “बंकर बस्टर” बम का इस्तेमाल किया गया होगा।

उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात बेहद गंभीर हैं और युद्ध फैलने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका और इजरायल के बयानों के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि वे फिलहाल युद्ध रोकने के मूड में नहीं हैं।

रक्षा विशेषज्ञ ने यह भी कहा कि ईरान ने अली खामेनेई की मौत का बदला लेने की बात कही है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है। उनके अनुसार, स्थिति ‘रेजीम चेंज’ (सत्ता परिवर्तन) की चर्चाओं तक पहुंच सकती है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर अब इस बात पर है कि क्या कूटनीतिक प्रयास युद्ध को रोक पाएंगे या संघर्ष और व्यापक रूप लेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)