google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वनवासी बच्चों को शिक्षा के माध्यम से समाज के मुख्य धारा में आज जोड़ना जरूरी है

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। किसी भी देश की प्रगति का आधार वहां के शिक्षित समाज पर निर्भर करता है। लेकिन देश मे वनवासी बच्चे अशिक्षित होकर समाज मे उपेक्षित जीवन जीने को मजबूर हैं। इस बड़े चुनौती को जन कल्याण सोशल सोसाइटी वनवासी बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करने का सराहनीय कार्य कर रहा है।


हरहुआ ब्लाक के आयर वनवासी बस्ती में जन कल्याण सोशल सोसाइटी के तत्वाधान में समुदाय के बच्चों को स्कूल शिक्षा के लिए प्रेरित करने के दिशा में कदम बढ़ाया है।
इस कार्यक्रम में इंजीनियर शिवांग अग्रवाल ने बच्चों को पेंसिल, रबर, शार्पनर एवं कॉपी प्रदान कर स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित किया।सोसाइटी के डायरेक्टर सुरेंद्र कुमार ने स्वच्छता पर जागरूक करते हुए नाखून साफ रखने, हाथ धोने और नहाकर स्कूल जाने की सलाह दी।


कोचिंग सेंटर की अध्यापिकाओं में आकांक्षा गुप्ता एवं नेहा पटेल ने प्रतिदिन कोचिंग सेंटर आने पर प्रदत्त सुविधाओं, मनोरंजन ,खेलकूद ,भ्रमण के द्वारा अच्छे स्थलों को देखने सहित अन्य की प्रेरणा दी।
धन्यवाद ज्ञापित महेंद्र कुमार गौतम ने किया। समन्वयक अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जन कल्याण सोशल सोसाइटी शिक्षा एवं वंचित समुदाय के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत रहेगी।
कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार पटेल ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)