google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आकाशीय बिजली गिरने से दुधारू भैंस और बछड़े की मौत, पशुपालक की आजीविका पर संकट

पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण

पदमा: प्रखंड के पिंडारकोन पंचायत अंतर्गत नचनबे गांव में शनिवार देर दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक दुधारू भैंस और उसके बछड़े की मौत हो गई। इस घटना के बाद पशुपालक अंगेश यादव के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को अचानक तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से अंगेश यादव की दुधारू भैंस और उसके बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।


अंगेश यादव ने बताया कि उनके परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें मुख्य रूप से दूध बेचकर ही पूरी होती थीं। भैंस की मौत से उनकी आजीविका पर गहरा संकट खड़ा हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वह इस आर्थिक संकट से उबर सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)