google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आई0टी0आई0 लखनऊ के रोजगार मेले में 55 युवाओं का हुआ चयन



मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अन्तर्गत राजकीय आई0टी0आई0, अलीगंज, लखनऊ में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिसमें जे0सी0बी0 जयपुर द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसका उद्घाटन आर0 एन0 त्रिपाठी, प्रधानाचार्य के द्वारा किया गया।
ट्रेनिंग काउंसलिंग एवं प्लेसमेन्ट अधिकारी एम0 ए0 खाँ ने बताया कि रोजगार मेले में लगभग 220 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया जिसमें कम्पनी द्वारा साक्षात्कार के उपरान्त रोजगार के लिए 55 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
रोजगार मेले में एस0पी0 निगम कार्यदेशक, सुश्री दीपाली सिंह, मण्डल समन्वयक, राईट वाॅक फाउण्डेशन, हरिओम विश्वकर्मा, दीपक कनौजिया, रामकुमार, नितिन, कार्तिक पाण्डये, शैलेन्द्र कुमार एवं हिमान्शु तिवारी का योगदान रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)