एक परिवार को फोन का बिल बहुत अधिक मिला.. तो परिवार के मुखिया ने इस पर चर्चा के लिए घर के सब लोगों को बुलाया।
पिता:- यह तो हद हो गई। इतना ज्यादा बिल।
मैं तो घर का फ़ोन यूज़ ही नहीं करता सारी बातें ऑफ़िस के फ़ोन से करता हूँ।

माँ:- मैं भी ज्यादातर ऑफ़िस का ही फ़ोन यूज़ करती हूँ सहेलियों के साथ। इतनी सारी बातें घर के फ़ोन से करूँगी तो कैसे चलेगा।
बेटा:- माँ आपको तो पता ही है कि मैं सुबह सात बजे घर से ऑफ़िस के लिए निकल जाता हूँ। जो बात करनी होती है ऑफ़िस के फ़ोन से करता हूँ।
बेटी:- मेरी कम्पनी ने भी मेरी डेस्क पर फ़ोन दिया हुआ है मैं तो सारी कॉल्स उसी से करती हूँ। फिर ये घर के फ़ोन का बिल इतना या कैसे?
घर की नौकरानी चुपचाप खड़ी सुन रही थी। सबकी प्रश्न भरी निगाहें नौकरानी की ओर उठीं
नौकरानी बोली:- तो और क्या.. आप सब भी तो जहां काम करते हैं, वहीं का फ़ोन इस्तेमाल करते हैं मैंने भी वही किया तो क्या गलत किया?
अकेले मत हंसी है अपने दोस्त परिवार को शेयर कीजिए।🤣🤣🤣
साभार सोशल मीडिया कुमार रंजन
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



