google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर सकल हिन्दू समाज द्वारा देव स्थान पूजन एवं ध्वज स्थापना कार्यक्रम आज अनूपपुर नगर की गणेश बस्ती में हुआ सम्पन्न।

नगर की चारों बस्तियों में जनवरी माह में आयोजित होंगे सम्मेलन।

अनूपपुर। हिंदू समाज की एकता, संगठन और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सकल हिंदू समाज अनूपपुर नगर द्वारा आज देव स्थान पूजन एवं ध्वज स्थापना कार्यक्रम रजहा मंदिर पुरानी बस्ती में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आगामी हिंदू सम्मेलन की श्रृंखला का शुभारंभ रहा।

कार्यक्रम में हिंदू समाज के सभी समुदायों, वर्गों एवं संगठनों के सम्मानित जनों की सहभागिता रही। बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उपस्थित होकर समाज को एकजुट करने के संकल्प को मजबूती प्रदान की।

इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों द्वारा जानकारी दी गई कि अनूपपुर नगर की चारों प्रमुख बस्तियों में चरणबद्ध रूप से हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार—

गणेश बस्ती — 18 जनवरी

राम जानकी बस्ती — 24 जनवरी

चेतना बस्ती — 27 जनवरी

सोनभद्र बस्ती — 30 जनवरी

इन सम्मेलनों के माध्यम से समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव को समाप्त कर सभी समुदायों को एक मंच पर लाने, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना एवं संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान आयोजन एवं संचालन समिति की सक्रिय भूमिका की सराहना की गई तथा समाज के प्रत्येक वर्ग से आगामी सम्मेलनों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया गया।

अंत में सभी उपस्थितजनों ने हिंदू समाज की एकता, संगठन और सद्भाव को बनाए रखने हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प एक स्वर में व्यक्त किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)