google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जालंधर: गांधी जयंती पर भाजपा मंडल 15 ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान।

जालंधर: गांधी जयंती पर भाजपा मंडल 15 ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान।

संवाददाता जालंधर/पंजाब : आज गांधी जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल 15 शहरी ने मंडल 15 के मंडल प्रधान डॉ राहुल जामवाल, महामंत्री संतोष शर्मा, मंत्री आनंद शर्मा जे साथ स्टब भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने स्वच्छ भारत अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत गांधी जी को पुष्प माला मंडल प्रधान डॉ राहुल जामवाल ,और मंडल के मंत्री आनंद शर्मा द्वारा अर्पित की गई। मंडल महामंत्री संतोष शर्मा द्वारा विशेष रूप से इलाका निवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छ भारत अभियान इलाके की सफाई करके चलाया गया।

इस अवसर पर प्रधान डॉ राहुल जामवाल ने कहा कि पूरे भारत वासियो को स्वच्छता का संकल्प लेना पड़ेगा, तभी देश साफ सुथरा बनेगा। सबको अपना आसपास और वातावरण साफ रखने का दायित्व उठाना पड़ेगा। अगर ऐसा हो जाता है तो मात्र 6 महीने में देश साफ सुथरा हो जाएगा। महामंत्री संतोष शर्मा ने कहा कि अगर हमारा आस पास स्वच्छ रहेगा तो बीमारी भी नही फैलेगी। गांधी जी चाहते थे कि भारत देश दुनिया में सबसे स्वच्छ बने।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)