पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में संवेदनशील, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को मिली बड़ी सफलता
दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। प्रदेश स्तर पर जारी नवीनतम आईजीआरएस (IGRS) रैंकिंग में जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण के मामले में जनपद सोनभद्र ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि का श्रेय पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व, निरंतर मॉनिटरिंग तथा जन शिकायतों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को जाता है। उनके निर्देशन में सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर, संवेदनशीलता के साथ, तथा उच्च गुणवत्ता परक एवं समयबद्ध निस्तारण कराया गया, जिसके परिणामस्वरूप जनपद सोनभद्र प्रदेश में प्रथम पायदान पर पहुंचा। विशेष उल्लेखनीय है कि थाना म्योरपुर को छोड़कर जनपद सोनभद्र के सभी थाने भी प्रदेश स्तर पर IGRS के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी की रैंकिंग में शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा निरंतर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को न्याय-संगत समाधान, समय पर फीडबैक, शिकायतों की गहन समीक्षा, एवं थाना स्तर पर पारदर्शी, प्रभावी और संवेदनशील कार्यप्रणाली दिखाई दे।
यह उपलब्धि जनपद सोनभद्र पुलिस की जनसेवा, उत्तरदायित्व और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



