google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भूमि विवाद निपटाया को लेकर आनंदपुर ओपी परिसर में लगा जनता दरबार तीन मामला किया निष्पादन

दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो उमाकांत साह

जिला अधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर भूमि विवाद से संबंधित निपटारा को लेकर शनिवार 24 सितंबर को आनंदपुर ओपी परिसर में जनता दरबार शिविर लगाया गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से राजस्व पदाधिकारी आरती भूषण कि अध्यक्षता में संपन्न की गई मौके पर बेलहर प्रक्षेत्र एसडीपीओ प्रेमचंद व ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार व अवर निरीक्षक शिव शंकर राम मौजूद थे। जनता दरबार शिविर में भूमि विवाद से संबंधित कुल चार मामले का दस्तावेज अवलोकन किया गया। जिसमें बंटवारा से सम्बंधित पुर्व का एक मामले को समझोता कर निष्पादित किया गया। साथ ही दो नया मामला को दस्तावेज अवलोकन कर सक्षम न्यायालय को अग्रेषित कर निष्पादन किया गया है। इसी तरह एक मामले में गम्भीरता पूर्वक दस्तावेज अवलोकन करने पर विपक्षी रैयत को नोटिस जारी कर अगले शनिवार पुख्ता दस्तावेज के साथ आने को कहा गया। मौके पर दर्जनों रैयत फरियादी के साथ ग्रामीण पुलिस मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)