google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

योगगुरु स्वामी रामदेव ने डा विजय यादव को किया सम्मानित, कालेज में आने का किया वादा

गाजीपुर। गाज़ीपुर के लाल तथा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. विजय यादव को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए दुबई में मिले सम्मान के बाद उन्हें पंतजलि विश्विद्यालय हरिद्वार, आश्रम, उत्तराखंड के परम् पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव महराज ने उन्हें सम्मानित करते हुए उन्हें ग़ाज़ीपुर का हीरा बताया।
उल्लेखनीय है कि विजय यादव कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशन्स कैथी वाराणसी व सादात ग़ाज़ीपुर के चेयरमैन हैं। इनके निर्देशन में अनेकों शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान, कार्यरत हैं। उनकी इन्हीं उपलब्धियों के कारण उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर दुबई में सम्मानित किया गया था। इसके बाद ज़िले में विभिन्न संगठनों द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)