google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जंगली सूअर ने वृद्ध को किया घायल,अस्पताल में भर्ती



समाज जागरण/शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो

बालाघाट। वारासिवनी वनपरिक्षेञ अंतर्गत ग्राम मदनपुर में खेत से मवेशियों के लिए घास लेने गए वृद्ध किसान पर जंगली सुअर ने हमला कर घायल कर दिया। घायल किसान को इलाज के लिए सिविल अस्पताल वारासिवनी में भर्ती किया गया है। जानकारी अनुसार मदनपुर निवासी हरिश्चंद्र राहंगडाले उम्र 65 वर्ष ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गया था। इस दौरान वह खेत की मेड़ के पास जब घास काट रहे थे, इसी दौरान जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया। सूअर के हमले से उनकी छाती पर गहरा घाव लगने के साथ ही उन्हें अंदरूनी चोंट भी आई है।जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना लगने के बाद घायल वृद्ध किसान को उनके पुत्र किशन राहंगडाले व ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल सिविल अस्पताल वारासिवनी में भर्ती कराया और घटना की सूचना स्वयं जाकर निकट स्थित वन विभाग के जिम्मेदारों को दी, लेकिन वनविभाग से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित सिविल अस्पताल में वृद्ध को देखने हेतु सूचना देने के दो घंटे बाद भी कोई जिम्मेदार नही पहुंचा जिससे ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)