समाज जागरण संवादाता विवेक देशमुख
बिलासपुर/मस्तूरी l ब्रह्माकुमारीज पाठशाला मस्तूरी में बिलासपुर टिकरापारा सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी के सानिध्य में आयोजित जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राधे कृष्ण की सुंदर झांकी सजाई गई ।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के आध्यात्मिक रहस्य से अवगत कराते हुए ब्रह्माकुमारी शशिप्रभा ने कहा कि श्री कृष्ण सतयुग में आठ जन्म लेते हैं इसलिए उनके लिए हम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाते हैं। वे सतयुग के प्रथम महाराजकुमार हैं, सर्वगुण संपन्न, 16 कला संपूर्ण , संपूर्ण निर्विकारी, मर्यादा पुरुषोत्तम ,अहिंसा परमो धर्म वाले हैं। उन्हें डबल ताज दिखाया गया है एक है रत्नों का और दूसरा है प्रकाश का जो पवित्रता का प्रतीक है ।उन्हें मनमोहन, चित्तचोर भी कहा गया है क्योंकि वे मन को मोहने वाले ,चित्त को चुराने वाले हैं । वे परमात्मा के बाद सबसे पवित्र आत्मा है ,गुणवान हैl
श्री कृष्ण के लिए कहते हैं श्याम सुंदर अर्थात श्री कृष्ण ही सुंदर होते हैं और कुछ जन्मों के बाद पांच विकारों की प्रवेशता के कारण आत्मा काली हो जाती है अर्थात श्याम बन जाती है इसलिए उन्हें श्यामसुंदर कहते हैं। वर्तमान समय परमात्मा धरती पर आकर मनुष्य आत्मा को काले से गोरा बना रहे हैं अर्थात श्याम से सुंदर बना रहे हैं ज्ञान और योग के माध्यम से। आज के दिन मटकी फोड़ी जाती है तो हमें भी अपने अभिमान की मटकी फोड़नी है। कृष्ण जी के लिए कहते हैं “श्री कृष्ण गोविंद ,हरे मुरारी ,हे नाथ नारायण वासुदेवा” इसका अर्थ श्री कृष्ण नाम उनके बाल्यावस्था का है, जब भी थोड़े बड़े होते हैं गायों को पालते हैं तो उन्हें गोविंद कहते हैं, जब रास करते हैं गोपियों के साथ तो नहीं हरे मुरारी कहते हैं और जब उनका स्वयंवर होता है और राजतिलक मिलता है तब उन्हें नारायण कहा जाता है। श्री कृष्ण सतयुग में जन्म लेते हैं उन्होंने ऐसा श्रेष्ठ, महान जन्म अपने कर्म श्रेष्ठ करके पाया है। श्री कृष्ण जी ने पिछले जन्म में परमात्मा से ज्ञान सुना और योग का अभ्यास किया इसलिए उन्हें योगेश्वर भी कहा जाता है। बहुत ही जल्द श्री कृष्णजी महाविनाश के पश्चात श्री कृष्ण जी का जन्म इस धरती पर होने वाला है । कार्यक्रम में सिद्धि विश्वकर्मा और ऐशा गुप्ता ने सुंदर मनमोहक प्रस्तुतियां दी l अंत में सभी ने मिलकर श्री कृष्ण जी की आरती की व ब्रम्हाकुमारी नीता बहन ने सभी को ईश्वरीय प्रसाद खिलाकर मुंह मीठा कराया l
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








