थाना जारचा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

संदीप गर्ग / नोएडा: थाना जारचा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त सोहेल पुत्र हनीफ को थाना क्षेत्र के खुरशेदपुरा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद किया गया है।


अभियुक्त सोहेल पुत्र हनीफ निवासी ग्राम नुरपुर, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है और उम्र 20 वर्ष है पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर धारा 9/25 आयुध अधि0 की अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है और अभियुक्त के पास से 01 अवैध तमंचा .12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .12 बोर अपने कब्जे में ले लिया है आगे के कार्रवाई जारी है.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)