google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यालय प्रबंधन कमिटी की बैठक आयोजित

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
जिलाधिकारी सह अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन कमिटी विशाल राज की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन कमिटी की बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में विद्यालय के विकास से संबंधित विभिन्न आवश्यकताओं जैसे  सुरक्षा कर्मी को प्रतिनियुक्ति, विद्यालय वाहन को निरस्त करने, आंतरिक सड़कों की मरम्मत, खेल के मैदान का सुदृढ़ीकरण, हाई टेंशन विद्युत तार का स्थानांतरण, परिसर में हर घर नल जल की व्यवस्था, जिला स्तरीय मेस कमिटी का गठन जैसे अनेक मुद्दों पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के प्रधानों को आदेशित किया गया कि वे अपने अपने स्तर पर इस कार्य को पूर्ण करें।


साथ ही विद्यालय के प्राचार्य मो मेराज आलम को निर्देशित किया गया कि वे सभी विभागों के संपर्क में रहकर कार्य की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराते रहेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)