मनेर। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जदयू के द्वारा चलाया जा रहा अभियान बुधवार को मनेर प्रखंड के 3 पंचायतों में चलाया गया। जदयू नेता सह विधान पार्षद रविंद्र सिंह व पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रखंड के बलुआ, सराय व बांक पंचायत के विभिन्न महादलित टोलों में घर घर जाकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचार व सुझाव को अपनाने का अनुरोध किया गया। विधान पार्षद रविंद्र सिंह इस बाबत बताया कि पार्टी का यह फैसला है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सुझाव एवं विचार है उसे जन-जन तक पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह विचार है कि अगर बाबा साहब के विचार सुझाव पर अगर आप अमल करते हैं तो आप का हक कोई भी मार नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि जदयू का हर कार्यकर्ता टोला मोहल्ला में जा जाकर बाबासाहेब के विचार से लोगों को अवगत कराएगा। मौके पर जदयू महासचिव चंद्रकांत मिश्रा, हुलास मांझी, समाजसेवी प्रनेश कुमार, ओमप्रकाश सिंह, सरपंच लालबाबू सिंह, समाजसेवी रिंकू कुमार, चंदन पटेल, प्रतीक राज, धर्मेंद्र कुमार ,बिट्टू सिंह, कुंदन कुमार, विपिन सिंह, सुबोध कुमार आदि मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



